खटीमा। शनिवार तड़के चकरपुर और पहेनिया फीडर लाइन में इंसुलेटर खराब होने से घंटों बिजली गुल रही। चकरपुर फीडर में करीब छह घंटे और पहेनिया फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में चार घंटे बिजली गुल रही।
सुबह 10 बजे बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकी। ऊर्जा निगम के एई पवन उप्रेती ने बताया कि पहेनिया और चकरपुर फीडर में तड़के करीब चार बजे इंसुलेटर खराब हो गए थे।