बाजपुर में सरस्वती शिशु मंदिर, बालिका विद्या मंदिर, जीजीआईसी, लाल बहादुर शास्त्री विद्यालयों में शनिवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने कहा कि इस अवसर पर हमें भारत की सेवा और सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। वहां प्रधानाचार्य बाबू राम, राजेश पाठक, गनेश यादव, अरविंद कुशवाहा, तेज प्रकाश शर्मा, विशाल दक्ष, बलवीर, शिवाजी, शोभित कांबोज आदि थे। ब्यूरो