फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रेलवे क्रासिंग खुलवाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर के गांव चकरपुर-आलपुर पर ढाई साल से बंद पड़े मानव रहित रेलवे क्रासिंग को खुलवाने की मांग पर ग्रामीणों ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने ढाई साल से बंद पड़े मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को खुलवाले की पुरजोर मांग की। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के लिपिक को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि बाजपुर शहर से जोड़ने वाला रेलवे का गेट संख्या 20 को रेल विभाग की ओर से ढाई साल पहले बंद कर दिया गया था। जिससे ग्रामीण दो किमी अधिक दूरी तय करके बाजपुर शहर पहुंचते हैं। गांव निवासी क्षत्रिय महासेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर आशीष गौड़ ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग जल्द ही न खोला गया तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। वहां करतार सिह, राजेंद्र सिंह, प्रेम पाल, वीरेंद्र, अर्जुन पाल, राहुल सागर, विशाल ठाकुर, विनोदपाल, भारत सागर, नेत्रपाल सिह ,डोरीलाल, हरी सिह, सोनू खन्ना, परवेश कुमार, सुखदेव सागर, मोनू, उदयपाल सागर , बंटी ठाकुर, आकाश बाल्मीकि, रमेश पाल, सुखलाल, रवि प्रजापति आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें