फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की मंडल इकाई की बैठक में छह नये शक्ति केंद्रों प्रस्ताव हुआ पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। भाजपा की मंडल इकाई की बैठक में पार्टी ने छह नए शक्ति केंद्रों का गठन किया। सहकारिता के नव निर्वाचित अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा की अध्यक्षता में केडी पांडे रामलीला मैदान में हुई बैठक में पार्टी के मंडल से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में छह नए शक्ति केंद्रों का गठन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। साधन सहकारी समिति गरुड़ के नव निर्वाचित अध्यक्ष बचे सिंह बोरा डंगोली के दिगंबर नाथ गोस्वामी, पिंगलो के दान सिंह फर्स्वाण को सम्मानित किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने कार्यकर्ताओं से सरकार की विकास परक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन


विधायक चंदन दास ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। प्रदेश स्तर की समस्याओं को तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया। वहां जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, पार्टी के मंडल प्रभारी इंद्र सिंह फर्स्वाण, कैलाश बोरा, कै. चंदन सिंह नेगी, राजेंद्र परिहार, नंदन सिंह भरड़ा, अंशुुमान, घनश्याम जोशी, गोदावरी, इंद्र सिंह बिष्ट आदि थे। संचालन मंडल महामंत्री भुवन जोशी, डीके जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें