फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून ट्रेन को वाया बाजपुर चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को ज्ञापन देकर सप्ताह में पांच दिन चलने वाली प्रस्तावित काठगोदाम टू देहरादून जनशताब्दी ट्रेन को दो दिन वाया बाजपुर, काशीपुर होकर चलाने की पुरजोर मांग की। मंगलवार को रेल आंदोलन के अगुवा केशव कुमार पासी के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल कैबिनेट मंत्री पांडे से मिला।
विज्ञापन


उन्होंने काठगोदाम टू देहरादून चलने वाली ट्रेन को दो दिन वाया गूलरभोज, बाजपुर, काशीपुर होकर चलाने की मांग की, जिससे राजधानी जाने के लिए तराई क्षेत्रवासियों को सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वहां लीलाधर पंतौला, निंरजन मंडल, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, संजय, सुरेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें