फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई नाले पर कब्जा करने से भड़के लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु में सिंचाई नाले पर पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने एसडीएम की गैरमौजूदगी में उनके लिपिक पवन कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द सिंचाई नाले का कब्जा नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


आरोप है कि नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी प्रभावशाली लोगों ने सिंचाई नाले पर अवैध रूप से कब्जा कर हदबंदी कर दी है, जिससे किसानों के खेतों में सिंचाई प्रभावित हो रही है। लोगों ने मांग की कि राजस्व नक्शे के हिसाब से अतिक्रमण हटाया जाए। मौके पर महीपाल सिंह यादव, यशवीर सिंह यादव, रितेश शर्मा, अमित चौहान, कैलाश कुमार, हरपाल यादव, जितेंद्र सिंह, पंकज मेहरा, दीपक नेगी, ऋषभ, ललित, शिभम, अरुण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें