फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बती के ‘फ्यूज’ से ग्रामीणों में ‘करंट’

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। केबिल बॉक्स फुंकने और सीटी के क्षतिग्रस्त होने से पिछले दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। उन्होंने विद्युत उपसंस्थान पर प्रदर्शन और मुख्य गेट पर धरना दिया। दो घंटे चले धरने के बाद उपखंड अधिकारी के शाम तक बिजली सुचारु करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


सोमवार शाम ग्राम पचपेड़ा, विडौरा, सिसईखेड़ा आदि गांवों सैकड़ों ग्रामीण पचपेड़ा प्रधान सुरेंद्र सिंह करनावल के नेतृत्व में विद्युत उपसंस्थान पहुंचे। उन्होंने दो दिन से ठप विद्युत आपूर्ति को लेकर आक्रोश जताया और विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर धरना दिया।

आरोप लगाया कि शनिवार की शाम से ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है। तीसरे दिन भी बिजली सुचारु नहीं की गई है। बिजली न आने से किसानों को खेत में सिंचाई करने में दिक्कत हो रही है। धरनास्थल पहुंचे उपखंड अधिकारी मनीष जोशी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि तकनीकी खराबी होने के कारण गांव की विद्युत व्यवस्था बाधित रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था सुचारु करने को कार्य किया जा रहा है, जो शाम तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। वहां अमरीक सिंह, बलवंत सिंह, अरविंद कुमार, प्रकाश बब्बर, जय प्रकाश मौर्य, कुलवंत सिंह, डा. कश्मीर सिंह आदि थे। वहीं देर शाम विद्युत आपूर्ति तो सुचारु कर दी गई, लेकिन वोल्टेज कम होने से क्षेत्रवासी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें