फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। धार्मिक स्थल के समीप चल रही शराब की दुकान के विरोध में सोमवार को व्यापार मंडल एवं पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को ज्ञापन सौंपा और दुकान हटाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को सौंपा।

ज्ञापन में पीलीभीत रोड स्थित धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान चलने का विरोध जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि शराब की दुकान के उपभोक्ताओं का प्रभाव श्रद्धालुओं पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन


उन्होंने अविलंब शराब की दुकान हटाने की मांग की है। वहां व्यापार मंडल महामंत्री अमन अरोड़ा, पंजाबी महासभा अध्यक्ष मनोज बाधवा, महामंत्री सुनील ग्रोबर, हरमिक, हाफिज रहमान, कामिल खां, अमरजीत, विजय गुप्ता, गुरुदेव सिंह खिंडा, विकास अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें