फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल प्लेटफार्म टिकट को लेकर आरपीएफ व व्यापारियों में तनातनी

विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। रेलवे प्लेटफार्म पर बगैर टिकट के घूमने पर चालान काटने से भड़के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों की स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ निरीक्षक से तीखी नोकझोंक हुई। स्टेशन अधीक्षक के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इधर विगत दिन प्लेटफार्म के वेडरों द्वारा लगाए गए आरोपों का नगर के व्यापारियों ने समर्थन करते हुए उत्पीड़न बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

लालकुआं रेलवे स्टेशन में किसी न किसी बात को लेकर रोज विवाद हो रहा है। बुधवार को प्लेटफार्म के वेडरों ने आरपीएफ पर सुविधा शुल्क और बेवजह उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था। मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बृहस्पतिवार को नगर के दर्जनों व्यापारी स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने आरपीएफ पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया कि हाल ही में आरपीएफ निरीक्षक के पद पर तैनात बीके सिंह व्यापारियों का अक्सर प्लेटफार्म टिकट के नाम पर चालान कर रहे हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट और महामंत्री दिनेश लोहनी के नेतृत्व में व्यापारियों की स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार से तीखी नोकझोंक हो गई। स्टेशन अधीक्षक ने लोगों से प्लेटफार्म टिकट लेकर स्टेशन आने की बात कही, जिस पर व्यापारी भड़क गए। मामला बिगड़ता देख बैकफुट पर आए स्टेशन अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आरपीएफ नगर के व्यापारियों को बेवजह परेशान नहीं करेंगी। स्थानीय व्यापारी को आई कार्ड दिखाना होगा। इससे पूर्व व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, महामंत्री दिनेश लोहनी, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, भुवन पांडे, लालचंद सिंह, राजकुमार सेतिया, विनोद श्रीवास्तव, धन सिंह बिष्ट, गौरव कपूर, राकेश गुप्ता, योगेश उपाध्याय आदि मौजूद थे। उधर, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह का कहना है कि रेलवे कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जो कि आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने विगत दिवस वेंडरों द्वारा लगाए गए अवैध वसूली के आरोप को नकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें