फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी में बीएससी और एमए इतिहास की मेरिट घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीएससी जीवविज्ञान और बीएससी गणित के अलावा एमए इतिहास की मेरिट लिस्ट घोषित कर दी गई। बीएससी जीवविज्ञान में कटऑफ 62.4 प्रतिशत रही। बीएससी गणित में कटऑफ 71.6 प्रतिशत होने के कारण इससे कम प्रतिशत वाले विद्यार्थियों के दाखिले का रास्ता मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे सबसे पहले इतिहास की विभागाध्यक्ष डॉ. ऊषा मित्तल ने एमए इतिहास की 80 सीटों की मेरिट लिस्ट घोषित की। उन्होंने बताया कि एमए इतिहास में प्रवेश के लिए आवेदन 255 विद्यार्थियों ने किया था। अपराह्न साढ़े तीन बजे प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे की संस्तुति के बाद प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. महेश कुमार ने बीएससी (जीवविज्ञान वर्ग) की मेरिट लिस्ट घोषित की। इसमें सामान्य वर्ग की कटऑफ 62.4 प्रतिशत रही। इसमें प्रवेश के लिए 720 सीटें जबकि आवेदन 864 विद्यार्थियों ने किया है। लेकिन पहली मेरिट में बीएससी जीवविज्ञान वर्ग में 62.4 प्रतिशत से कम अंक वाले के दाखिले नहीं हो सकेंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए कोई कटऑफ नहीं होगा। इसी तरह प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. एचएस नयाल ने बीएससी (गणित वर्ग) की मेरिट घोषित की। इसमें सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 71.6 रही। यहां 720 सीटों पर 1168 आवेदन हुए हैं। बीएससी की दो मेरिट नोटिस बोर्ड पर चस्पा होते ही उसे देखने के लिए विद्यार्थी आने लगे।
प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे ने बताया कि बीएससी में दाखिले 23 जुलाई से शुरू होंगे। पहले चरण में 23 जुलाई से 26 जुलाई तक केवल छात्राओं के तथा 27 एवं 28 जुलाई को दो दिन छात्राओं के दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 28 तक सभी प्रवेशार्थी दाखिला ले लें अन्यथा इसके उपरांत प्रतीक्षा सूची से प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी (जीवविज्ञान) की कटऑफ 62.4 और बीएससी (गणित) की कटऑफ 71.6 प्रतिशत
23 जुलाई से शुरू होंगे दाखिले, पहले चरण में छात्राओं के और दूसरे चरण में छात्रों के होंगे प्रवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें