फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रधनुष अभियान के तहत छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। डीएम के निर्देश पर गांव बरहैनी स्थित जीआईसी में मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया गया। यह स्वास्थ्य कार्यक्रम स्कूल में 22 जुलाई तक चलेगा। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ. अशोक सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं को नशे के विपरीत प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
विज्ञापन


उन्होंने धूम्रपान से बचाव के लिए परिजनों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। संचालन नोडल शिक्षक धर्मेंद्र बसेड़ा ने किया। इस दौरान नशा एवं हमारा स्वास्थ्य और आज का मानव और उसका स्वास्थ्य विषयों पर निबंध प्रतियोगिता हुई।

इसमें सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की राजलक्ष्मी, वर्षा रावत, मंदीप कौर और जूनियर वर्ग में शंकर दत्त राय, कोमल कौर, कोमल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर प्रधानाचार्य महेश कुमार, डॉ आकांक्षा, उस्मान रजा, लीलाधर पलड़िया, डॉ सुरेश भट्ट, भावना, संध्या, गुंजन, दीक्षा सैनी, पूजा भट्ट, अंजली गौला, श्रेया बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें