फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। बिजली की आंख मिचौली और लो वोल्टेज की समस्या से नगर के अधिकतर हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह पेयजल आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


बुुधवार रात में लो वोल्टेज से दीन दयाल पार्क स्थित एक हजार किलो लीटर और सूजिया महोलिया का 320 किलो लीटर का ओवर हेड टैंक नहीं भर पाया। इससे शुक्रवार सुबह सितारगंज रोड, कंजाबाग, अमाऊं समेत नगर के अधिकांश हिस्से में पानी नहीं आया।

दोपहर बाद सूजिया महोलिया टैंक में स्थिति सामान्य हुई, लेकिन दीन दयाल पार्क में दोपहर तक लो वोल्टेज से टैंक भरने में दिक्कत आती रही। इधर, एलकेमिस्ट रोड निवासी विमला सामंत, कुमाऊं कॉलोनी निवासी जीवन मेहता, ब्लॉक परिसर निवासी त्रिभुवन वर्मा, चंद्र वाटिका निवासी प्रकाश जोशी ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई कमल जोशी ने बताया कि बिजली की दिक्कत से सप्लाई प्रभावित हुई। दोपहर बाद सूजिया महोलिया टैंक भरने पर कुछ हिस्से में आपूर्ति की जा रही है, जबकि दीनदयाल पार्क के टैंक में जल्द स्थिति ठीक होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें