पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की वर्ष 2018-19 की काउंसिलिंग में वेटेरिनरी की सभी वर्गों की सीटें भर चुकी हैं।
परीक्षा संयोजक डॉ. एचएस चावला ने बताया कि बृहस्पतिवार को एग्रीकल्चर में सामान्य वर्ग की 17, फिशरीज में सामान्य की 12 और एससी की एक सीट, कम्यूनिटी साइंस में 42 सामान्य और एक एससी की सीट, फूड टेक में 15 सामान्य और एक ओबीसी सीट खाली हैं।
रिक्त सीटों की काउंसिलिंग शुक्रवार को होगी। शुक्रवार को एमसीए में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच की जाएगी। उनकी काउंसिलिंग शनिवार को होगी। काउंसिलिंग का कार्य 24 जुलाई तक जारी रहेगा।