फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चार साल विधायकों के खाते में पड़ा रहता है निधि का पैसा: चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। विकासनगर देहरादून के विधायक मुन्ना सिंह चौहान विधायकों की इस कार्यप्रणाली से वह आहत हैं। उनका कहना है कि विधायक हर वित्तीय वर्ष में अपनी पूरी निधि खर्च नहीं करते हैं। उनकी निधि का पैसा लंबे समय तक पड़ा रहता है। कुछ विधायक तो चार चार साल तक विधायक निधि को चुनावी वर्ष के लिए बचाते रहते हैं और जब चुनाव का समय आता है तो खैरात की तरह पैसा बहा देते हैं।
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि विधायकों को हर वित्तीय वर्ष में अपना पैसा खर्च करना चाहिए ताकि जनता को उसका फायदा मिल सके। शिक्षिका उत्तरा पंत के प्रकरण में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिक्षिका से कोई गलत बात नहीं की थी बल्कि शिक्षिका ने मुख्यमंत्री के साथ बदजुबानी की। ऐसे में उस पर कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ में आपदा पीड़ितों के रेस्क्यू को लेकर अफवाह उड़ा दी गई कि वहां पैसे लिये जा रहे हैं जबकि आपदा पीड़ितों से कोई पैसा नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि नैनी झील का गिरता जलस्तर चिंता का विषय है। सरकार के साथ ही आम लोगों को भी इसे बचाने के लिए प्रयास करने होंगे क्योंकि नैनी झील से ही नैनीताल का अस्तित्व है। उन्होंने सरकार की ओर से विकास के लिए लोन लेने की बात तो स्वीकार की, लेकिन सरकारी कर्मचारियों को वेतन न मिलने की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भले ही पर्यटक कम संख्या में आए, लेकिन अच्छे आएं। प्रदेश में ऐसे पर्यटकों का आना ठीक नहीं है जो यहां कूड़ा फेंक कर गंदगी करते हैं।
विज्ञापन



विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा हर वित्तीय वर्ष में अपना पैसा खर्च नहीं करते विधायक
चार साल तक बचाने के बाद पांचवें वर्ष खैरात की तरह बांटते हैं पैसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें