फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय से 100 मीटर के दायरे में दुकानों पर होगी छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तंबाकू एव अन्य हानिकारक पदार्थों एवं उत्पादों को छोड़ने की शुरुआत स्वयं से ही करनी होगी, तभी समाज को प्रभावशाली तरीके से इन उत्पादों से होने वाले नुकसान के बारे में बता सकते हैं। यह बात डीएम विनोद कुमार सुमन ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता कि उनका बच्चा किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद या हानिकारक पदार्थों का सेवन करे। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों एवं माता-पिता के कार्यों का अनुकरण करने का प्रयास करते हैं। इसलिए अभिभावकों को स्वयं बदलना होगा। उन्होंने विद्यालय परिसर के 100 मीटर क्षेत्र में स्थित दुकानों पर छापेमारी के निर्देश पुलिस, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। डीएम ने 28 जुलाई से नौ अगस्त तक चलने वाले डायरिया नियंत्रण पखवाडे़ के संबंध में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिये। इस मौके पर एडीओ दिनेश कुमार तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह, सीडीपीओ कमला कोरंगा, डीईओ गोपाल स्वरूप, डीईओ माध्यमिक शिक्षा, एचएल गौतम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें