सितारगंज। नकुलिया गांव के लोग मंगलवार को तहसील पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निर्मला बिष्ट को सौंपा। कहा गांव में आबादी के पास सड़क किनारे पश्चिम दिशा में स्टोन क्रशर लगाने की कार्रवाई की जा रही है।
कहा कि स्टोन क्रशर लगाने की अनुमति दी जाती है तो ग्रामीणों का जीना दूभर हो जाएगा, इसके विरोध में ग्रामीण आंदोलन करेंगे। वहां प्रधान ज्ञान सिंह, रनजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, जय सिंह, जगदीश, इकबाल सिंह, अमनदीप सिंह, जसवीर सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरमेल सिंह, हरविंदर सिंह, सुखवीर सिंह, गुरमुख सिंह, सर्वजीत सिंह, सरवन सिंह आदि थे।