फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व युवाओं के बीच विवाद का पटाक्षेप, हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सांसद आदर्श ग्राम सरपुड़ा में ग्राम प्रधान अतीक अहमद के साथ कुछ युवाओं के अभद्रता करने के आरोप के मामले में कई प्रधान झनकइया थाना आ धमके। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


बीते दिनों ग्राम सभा सरपुड़ा बग्घा चौवन में कुछ युुवाओं ने ग्राम प्रधान पर गांव में काम न होने का आरोप लगाया था। इस बीच ग्राम प्रधान ने युवाओं पर घर में घुसकर परिजनों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने कुछ युुवाओं से पूछताछ की। मंगलवार को ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मोहिनी पोखरिया के साथ अनेक ग्राम प्रधान कार्रवाई की मांग को लेकर झनकइया थाना पहुंच गए।

ग्राम प्रधान अतीक अहमद ने बताया कि युवाओं द्वारा गलती स्वीकार करने पर माफ कर दिया गया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान मुन्ना लाल गौतम, बैजंती राणा, बीना राणा, संगीता राणा, जानकी जोशी, माया जोशी, संदीप राणा, रेखा राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें