फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडरी नदी पुल का डमरीकरण उखड़ा, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड पर बने गडरी नदी के पुल का लोकार्पण होने से पहले ही डामर बारिश में जगह-जगह से उखड़ गया। पहली बरसात में ही सरकारी निर्माण की पोल खुल गई। मंगलवार को कार्यदायी कंपनी ने जगह-जगह उखड़े डामर से बने गड्ढों को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को लगाया था।
विज्ञापन


बता दें कि एडीबी लोनिवि की ओर बेरिया दौलत रोड गडरी नदी पर पुल का निर्माण किया गया है। पिछले दिनों हुई बरसात में पुल पर डाला गया डामर जगह-जगह उखड़ गया। एडीबी लोनिवि ने एक कंपनी से निर्माण कार्य कराया था। इसको लेकर ग्रामीणों ने सवाल भी उठाए थे।

इधर, एडीबी लोनिवि के ईई अशोक चौधरी ने बताया कि पुल निर्माण हो गया है, जिसकी तीन साल तक की मरम्मत करने की गारंटी है। पुल के साइडों में डामर उखड़ने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बुधवार को अधिकारियों की टीम के साथ मौका मुआयना कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें