फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
पीएसए ने ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के शिक्षक से मारपीट, अपहरण से विद्यालय परिवार दहशत में है। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने एसडीएम परितोष वर्मा और सीओ लोकजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

यूनियन ने अधिकारियों को बताया कि अभिभावक गुरुवीर सिंह और उसके साथियों ने 13 जुलाई को संत जोसेफ स्कूल के शिक्षक रुद्र सिंह मेहता से मारपीट कर अपहरण किया था। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी जा चुकी है। पीरूमदारा चौकी पुलिस पर भी अभद्रता, असहयोग का आरोप है। इसी कारण घटना के चार दिन बाद भी चार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस दौरान खगेंद्र भट्ट, मीना पांथरी, प्रसून श्रीवास्तव, डीएस नेगी, प्रणव श्रीवास्तव, तेरेसा मसीह, शिशुपाल रावत, दीपक शर्मा, भगवती बिष्ट, दिनेश वशिष्ठ, मनप्रीत सिंह, गीता नेगी आदि थे। वहीं पीरूमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। सबूत जुटाकर जांच की जा रही है।

स्कूल शिक्षक एसोसिएशन ने भी ज्ञापन दिया
रामनगर (नैनीताल)। सेंट जोसेफ स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं की सोमवार को बैठक हुई। पीरूमदारा चौकी प्रभारी के व्यवहार की भी निंदा की गई। तय किया गया कि चौकी प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई होने तक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संत जोसेफ शिक्षक एसोसिएशन का गठन किया गया। इसमें रजवंत कौर अध्यक्ष, भगवती बिष्ट सचिव चुनी गई। बैठक में इस दौरान गीता नेगी, ललित करगेती, मनप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, आनंद सिंह रावत, निशा लटवाल, नीलम उनियाल, दीपेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें