फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्रवेश रोकने को लेकर मारपीट, मची भगदड़

विज्ञापन
महाविद्यालय में प्रवेश रोकने को लेकर मारपीट, मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर सोमवार को दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र रौतेला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत रावत समेत पांच छात्र घायल हो गए। इस बीच भगदड़ मच गई। जब वहां कॉलेज में तैनात पुलिस पहुंची तो गुस्साए छात्रों ने पुलिस से लाठियां छीनने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार छात्रों को खदेड़ा। बाद में घायल चारों छात्रों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम सभी को छुट्टी दे दी गई। दोनो पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीरें सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10 बजे एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज के अंदर सभी को प्रवेश दिलाने को लेकर आमरण अनशन कर रहे थे। जैसे ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई गेट पर आकर छात्र नारेबाजी करने लगे। इस बीच वे कॉलेज आने वाले छात्रों को वापस भेजने लगे। करीब 12 बजे दूसरे गुट के छात्र मौके पर पहुंचे तो एबीवीपी छात्रों की उनसे बहसबाजी होने लगी। फिर दोनों गुटों में हाथापाई होने लगी। इससे भगदड़ और चीख पुकार मच गई। यह देख वहां तैनात पुलिस ने बीच बचाव कराया तो कुछ छात्र पुलिस डंडे छीनने लगे जिससे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा और घायल छात्रों अस्पताल भिजवाया। बाद में थाने में तहरीर देकर पंपापुरी निवासी हीरा सिंह भंडारी ने कहा कि जब वह एडमिशन कराकर बाहर निकला तो छात्रसंघ अध्यक्ष सहित अन्य कई युवकों ने गाली-गलौच कर मारपीट की। कॉलेज परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों से लाठी डंडे छीनकर उसे और बचाने आए शिखर भट्ट व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत रावत को पीटा गया।
वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र रौतेला ने भी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन कर रहा था कि तभी दूसरे गुट के एक युवक ने गाली गलौच और हाथापाई की। उसके साथी युवक हिमांशु तिवाड़ी को भी पीटकर घायल कर दिया। साथी चंदन सिंह बिष्ट, नदीम अख्तर बचाने आए तो इन लोगों ने उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन

कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से तहरीर आई है जांच की जा रही है। वहीं महाविद्यालय की प्राचार्या हेमा प्रसाद ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी किसी भी तरीके से महाविद्यालय में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


कॉलेज गेट पर दो छात्र गुटों में मारपीट, छात्रसंघ अध्यक्ष, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत पांच छात्र घायल
पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा, छात्रों ने लाठियां छीनने का किया प्रयास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें