रामनगर (नैनीताल)। चीन के डाली शहर में सात से नौ जुलाई तक एशियन वाटर स्पोर्ट्स हुए। इसमें 15 देशों की टीमों ने भाग लिया था। इसमें ग्राम भवानीपुर खुल्बे निवासी सूरज नेगी ने कांस्य पदक जीता। अब वह इंडोनेशिया में होने वाले खेेलों की तैयारियों के लिए चंडीगढ़ में 20 जुलाई से लगने वाले कैंप में जाएंगे। इस खुशी में इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब की पीरूमदारा शाखा ने सोमवार को सूरज को सम्मानित किया। सूरज ने बताया कि वह 8वीं कक्षा से रुड़की ब्वॉइज स्पोर्ट्स कंपनी में पढ़ने चले गए थे। वह स्पोर्ट्स कोटे से बंगाल 54 इंजीनियरिंग रेजीमेंट में नायब सूबेदार के पद पर भोपाल में कार्यरत हैं। उनके पिता भारत सिंह नेगी भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। इस मौके पर शाखा के अध्यक्ष दीवान कटारिया, दीपक पाल, हरीश सनवाल, सेवक सिंह, मंजीत सिंह, पूरन शर्मा, संदीप अग्रवाल, आलोक गुसांई, इकबाल सिंह आदि थे।