पंतनगर। वेतन सहित कई मांगों को लेकर उत्तराखंड सीड्स एंड टीडीसी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सोमवार से हल्दी स्थित टीडीसी मुख्यालय पर क्रमिक अनशन और धरना शुरू कर दिया।
अध्यक्ष कवींद्रनाथ कौंडिन्य ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा पांच माह के वेतन और डीए के भुगतान आदि समस्याओं को लेकर पिछले 15 दिन से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किए जा रहे थे, लेकिन प्रबंधन ने उनकी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि प्रबंधन की उपेक्षा के कारण ही टीडीसी लगभग 50 करोड़ रुपये के घाटे में है।
पहले दिन धरने पर बैठने वालों में संघ के महामंत्री राम किशोर यादव, सदस्य रणजीत सिंह शेखावत, सुदामा यादव, आरसी कौशिक, नंद लाल, दरश राम, रघुनाथ यादव (संयंत्र), रघुनाथ यादव (मुख्यालय), ह्दयानंद, रमेश कुमार थे।