फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक रुपए वसूलने को लेकर एक घंटा हंगामा

विज्ञापन
नैनीताल में पर्यटकों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। लेकब्रिज चुंगी के कर्मियों की ओर से रविवार को पर्यटक से अधिक टोल टैक्स मांगने पर करीब एक घंटे तक हंगामा हो गया। बाद में सूचना पर पहुंची तल्लीताल थाना पुलिस और चुंगी के ठेकेदार ने पर्यटक से बात की, जिसके बाद वह शांत हुए।
विज्ञापन

नोएडा निवासी अमित अपनी पत्नी के साथ रविवार सुबह करीब दस बजे माल रोड स्थित लेक ब्रिज चुंगी पर पहुंचे। यहां उन्हें चुंगी के कर्मचारी ने टोल टैक्स लेने के लिए रोका। पर्यटक का आरोप है कि कर्मचारी ने उनसे निर्धारित 60 रुपये के बदले 120 रुपये मांगे। पर्यटक ने कहा कि वह कई बार नैनीताल आया है और उन्हें टोल टैक्स की पूरी जानकारी है। पर्यटक ने आरोप लगाया कि कर्मचारी ने उनसे अभद्रता की, जिस पर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई।
इसी बीच पर्यटक अमित की पत्नी ने तल्लीताल डांठ चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सूचना दी। इस पर एसआई मनोज नयाल दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि अगर पर्यटक के साथ ज्यादती हुई है तो वह इसकी लिखित शिकायत कर सकते हैं। इसी बीच चुंगी का ठेकेदार भी मौके पा पहुंचा और पर्यटक से बातचीत की। इसके बाद पर्यटक शांत होकर मौके से चले गए।
विज्ञापन

लेकब्रिज चुंगी के ठेकेदार प्रमोद भट्ट ने बताया कि उनके कर्मचारियों ने निर्धारित टोल टैक्स ही मांगा था, जबकि पर्यटक ज्यादा पैसे मांगने की बात कही है। उनके समझाने के बाद पर्यटक वहां से संतुष्ट होकर चले गए।
विज्ञापन


लेकब्रिज चुंगी के कर्मियों पर अभद्रता का लगाया आरोप
निर्धारित 60 रुपये के बदले कर्मी मांग रहा था 120 रुपये
तल्लीताल पुलिस ने दिल्ली निवासी पर्यटक को समझाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें