फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से नहीं मिल रही निजात

विज्ञापन
water Tap
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरसात के सीजन में भी लोगों को पानी के संकट से निजात नहीं मिल रही है। रविवार को जलसंस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट से भी शहर के तमाम इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण इलाकों में खराब नलकूपों को ठीक नहीं किए जाने से अभी भी लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

दमुवाढूंगा, संगम विहार, कठघरिया, बिठौरिया, लालडांठ, जगदंबानगर, आदर्शनगर, वैलेजली लॉज आदि इलाकों में गौला के पानी की सप्लाई होती है। इन इलाकों की पेयजल आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्रों के पीपलपोखरा, रामड़ी आन सिंह, कमलुवागांजा गौड़, कल्याणपुर, भगवानपुर, बच्चीनगर आदि इलाकों में नलकूपों के खराब होने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। पिछले एक महीने से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पेयजल की खरीद में ही अत्यधिक आर्थिक नुकसान हो गया है।

आज यहां बंटा टैंकरों से पानी
जलसंस्थान के टैंकर प्रभारी अवर अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि पेयजल प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। रविवार को जय दुर्गा कॉलोनी, पीपलपोखरा, रामड़ी आनसिंह, कठघरिया के इंदिरानगर एक, दो, तीन, चार, आदर्शनगर, मैत्री विहार, पार्वती विहार, संगम विहार दमुवाढूंगा आदि इलाकों में टैंकरों से पेयजल बांटा गया। जलसंस्थान के जेई एमसी सती ने बताया कि तहसील के पास पेयजल लाइन की लीकेज को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें