फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव और पार्वती की एक साथ पूजा होती बैजनाथ धाम में

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ धाम शिव और पार्वती की विवाह स्थली के नाम से सुविख्यात है। उत्तराखंड के शिवालयों में बैजनाथ धाम के अलावा शिव और पार्वती की एक साथ कही भी पूजा नहीं होती है। जो भक्त सावन माह के हर सोमवार को सच्चे मन से बैजनाथ शिवालय में जलाभिषेक करता है। उसकी मन्नत शिव और पार्वती पूरा करते है।
विज्ञापन


बैजनाथ शिवालय की स्थापना नौवीं सदी में चंद्र राजाओं ने की थी। कहा जाता है कि विवाह के बाद शिव, पार्वती और बारातियों ने बैजनाथ धाम में एक रात विश्राम किया था। बैजनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में पार्वती की एक आदम कद मूर्ति और शिव लिंग है। मंदिर में शिव और पार्वती की एक साथ पूजा होती है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से सावन माह के हर सोमवार को बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करता है।

उसकी हर मन्नत पूरी होती है। सावन माह में देश के विभिन्न प्रांतों के लोग जलाभिषेक करने यहां आते हैं। मंदिर के पुजारी पूरन गिरी और प्रकाश गिरी ने बताया कि आज सोमवार को मंदिर में सुबह चार बजे से जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें