बाजपुर। राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत चल रहे चिकित्सा शिविर में 150 स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का समापन बुधवार को होगा। गांव बरहैनी स्थित राजकीय इंटर कालेज में शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 150 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान बरहैनी जीआईसी की छात्रा ऊषा पुत्री गणेश चंद के दिल में छेद मिला है। उसको हायर सेंटर भेजा जाएगा। वहां डॉ. अशोक सिंह तोमर, डॉ. आकांक्षा चौहान, उस्मान रजा, रीना सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र बसेड़ा, वीरेंद्र बिष्ट आदि थे। ब्यूरो