फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसबी में एमएससी जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान और बीएससी की मेरिट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बृहस्पतिवार को बीएससी और एमएससी जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। साथ ही परिसर में बीए प्रथम वर्ष में मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके अलावा बीकॉम की मेरिट शुक्रवार तक जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

कुविवि की ओर से जारी किए गए निर्देशों के क्रम में 12 जुलाई से दोनों कैंपसों के साथ ही संबद्ध महाविद्यालयों को नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करनी थी। डीएसबी परिसर ने बृहस्पतिवार को मेरिट लिस्ट जारी करने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी ने बताया कि बीए की मेरिट लिस्ट बुधवार को लिस्ट जारी कर दी गई थी जिसके बाद 50 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि बीएससी गणित वर्ग की 100 और विज्ञान वर्ग की 100 सीटों के लिए लिस्ट जारी की गई है। साथ ही एमएससी जंतु विज्ञान की 20 और भौतिक विज्ञान की 20 सीटों के लिए भी सूची जारी कर दी गई है। प्रो. जोशी ने कहा कि शुक्रवार तक शेष रही कक्षाओं की मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें