फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापितों को भी मिले भूमिधरी अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। प्रदेश के अन्य जिलों के विस्थापित परिवार भी बंगाली समुदाय की तर्ज पर वर्ग आठ के पट्टों पर भूमिधरी अधिकारी की मांग को लेकर मुखर हो गए हैं। उन्होंने इस आशय का पत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सर्वधर्म विकास समिति और सिद्ध गर्ब्यांग कल्याण सेवा समिति के नेतृत्व में सिसौना, कल्याणपुर और सिद्ध गर्ब्यांग गांव के लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने एसडीएम निर्मला बिष्ट को पत्र सौंपकर कहा कि वर्ष 1978 से अल्मोड़ा मैग्नेसाइट और धारचूला आदि क्षेत्रों के विस्थापित परिवार यहां निवास करते हैं, जिन्हें सरकार की ओर से वर्ग आठ के पट्टे देकर बसाया गया था। इस पर आज तक उन्हें अधिकार नहीं दिया गया।
विज्ञापन


कहा कि विस्थापितों को भी आवंटित भूमि पर अधिकार दिया जाए। एसडीएम ने सर्वे पटवारी रऊफ मोहम्मद को मौके पर बुलाकर शासनादेश का अध्ययन करने के बाद मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहां पुष्कर गर्ब्याल, मनोज तिवारी, विनोद गर्ब्याल, बलवंत सिंह, सुनील धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें