अस्पताल में दुधमुंहा बच्चा रोया तो पैर ही तोड़ दिया
- फोटो : ANI
रामनगर (नैनीताल)। धुमाकोट बस हादसे के बाद बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी अपनी सांसद निधि से रामनगर, कोटद्वार और उत्तरकाशी में आईसीयू बनाएंगे। सांसद बलूनी ने प्रदेश में प्रतिवर्ष दो से तीन आईसीयू बनाने का निर्णय लिया है।
यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में राज्यसभा सांसद ने बताया कि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में गंभीर रोगियों को हायर सेंटर भेजने में दिक्कतें आती हैं। अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा न होने से उनका जीवन संकट में पड़ जाता है। उन्होंने बताया कि आईसीयू सेंटर में आधुनिक तकनीक, बेहतर चिकित्सकीय उपकरण, पांच बेड और कम से कम दो वेंटिलेटर होंगे।
रामनगर, कोटद्वार और उत्तरकाशी के अस्पतालों आईसीयू का प्रस्ताव मिल गया है। जल्द ही इनका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। बताया कि आगामी वर्षों में भी प्रयास होगा कि राज्य के सभी महत्वपूर्ण नगरों और कस्बों में ये सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस संबंध में सांसद निधि की राशि जल्द ही जारी कर दी जाएगी ताकि जनता को शीघ्र इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। सीएम त्रिवेंद्र रावत का आभार जताते हुए कहा कि मेरे प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए इन आईसीयू सेंटरों के सुगम संचालन के लिए चिकित्सक और ट्रेंड स्टाफ तैनात कराने की बात कही।