फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में संधारणीय पर्यटन की अपार संभावनाएं : पंत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रदेश में संधारणीय (सतत) पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लेकिन, इसका लाभ जंगलों के आसपास रहने वाली आबादी को भी मिलना चाहिए क्योंकि मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना भी जरूरी है। इसके लिए वनों के आसपास रहने वाली आबादी की सहभागिता बढ़ानी होगी।
विज्ञापन

पंत सोमवार को हिमालयन वाइल्डलाइफ फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्बेट वन्यजीव महोत्सव-2018 को संबोधित कर रहे थे। पंत ने कहा कि यहां आने वाले सैलानियों को हिमालयी क्षेत्रों के पर्यटन के प्रति शिक्षित करना होगा ताकि वनों, वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाए बिना पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। सरकार का प्रयास है कि आपदा से प्रदेश के पर्यटन को कोई नुकसान न पहुंचे। देश-दुनिया के सैलानियों तक राज्य के सुरक्षित पर्यटन का संदेश दिया जाए।
एएमयू के प्रो. अफीकउल्ला ने जिम्मेदारी के साथ पर्यटन पर जोर दिया। कहा कि आने वाले सैलानी की इच्छा को ही सर्वोपरि नहीं माना जा सकता। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हर व्यक्ति के साथ ही सैलानियों की भी वनों, वन्यजीवों के प्रति जवाबदेही तय होनी चाहिए। कार्यक्रम के दूूसरे, समापन सत्र के मुख्य अतिथि जाने-माने फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा थे। उन्होंने सेमिनार, संस्था की सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में एनएसए अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल, कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा, एसडीएम परितोष वर्मा, आयोजक इकबाल हुसैन, लोकेश पंत, गणेश रावत, विनोद ऋषि, एनुल हुसैन, सुमित पुरोहित, संजय छिम्वाल, मनोज मठपाल, एजी अंसारी, कैलाश नैनवाल, कैलाश पंत, अशीत कुनाल आदि थे।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान के लिए अमर उजाला को सम्मानित किया
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट वन्यजीव महोत्सव-2018 में गणमान्य लोगों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने क्षेत्र के दो लोगों को सम्मानित किया। पत्रकारिता से पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान के लिए अमर उजाला के संवाददाता जितेंद्र पपनै और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए मनकंठपुर पवलगढ़ निवासी सावित्रि गर्जौला को सम्मान मिला। सवित्री को इससे पूर्व भी जैविक इंडिया अवार्ड-2018 के लिए बंगलूरू में उत्तराखंड का प्रथम और देश में दूसरा पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें