नैनीताल। शहर के मल्लीताल सुख निवास स्थित बौद्धमठ में शुक्रवार को दलाई लामा के 83वें जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मठ में पूजा-अर्चना के साथ ही विश्व शांति के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस बीच देवताओं और पूर्वजों के लिए भोग लगाया गया।
तिब्बती समाज के लोगों ने दलाई लामा के चित्र पर माल्यार्पण कर एक-दूसरे को उनके जन्मोत्सव की बधाई दी। धर्मगुरु तेनजिन छोडर, लोपसंग नीमा, तेनजिंग लेगडूब, तेनजिन लोपसांग, लोपसांग टुगिल, लोपसांग ताशी, ग्यात्सो, तेनजिन गिलेक ने अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके बाद तिब्बतियों ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
बाद में प्रसाद वितरण, गेम्स, सामूहिक भोग आदि का आयोजन किया गया।
इस मौके पर पीजी सिथर, छिरिंग दोरजी, युंदूप छिरिंग, छिरिंग तोपगेल, यशी थुपतेन, छोंजोर, लोपसांग सपा आदि मौजूद रहे। आयोजन के तहत शनिवार को भी कार्यक्रम जारी रहेंगे।