फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पर हुए कब्जों पर कुविवि सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की भूमि पर हुए कब्जों को लेकर विवि प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। विवि की ओर से गठित टीम ने शुक्रवार को डीएसबी परिसर के एसआर छात्रावास के पास भूमि की पैमाइश की। टीम अपनी रिपोर्ट कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल को सौंपेगी।
विज्ञापन

टीम कृष्णापुर के पास 26 एकड़ और ठंडी सड़क के पास 18 एकड़ भूमि की पैमाइश कर चुकी है। आगामी दिनों में अयारपाटा, ड्रम हाउस, लंघम छात्रावास समेत विवि की अन्य भूमि की पैमाइश टीम करेगी। जानकारी के अनुसार अभी तक की गई पैमाइश में कई स्थानों पर अतिक्रमण मिला है, जिसे टीम ने चिह्नित किया है। पैमाइश के बाद भूमि की बाउंड्री बनाई जाएगी। इस दौरान डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, प्रो. पदम सिंह बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. सुचेतन साह, सहराज अली, संजय पंत, कुलदीप सिंह, अतुल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें