नैनीताल में शुक्रवार को नैनीझील में सैलानियों ने नौका विहार का लुप्त उठाया।
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। कुछ दिन बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को नैनी झील के जलस्रोत खुलने के कारण दो दिन से झील का जलस्तर स्थिर बना है, जबकि इससे पहले प्रतिदिन आधा इंच की गिरावट देखी जा रही थी। नैनी झील का जलस्तर अब सुधरने लगा है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग ने जलस्तर मापा तो पता चला कि दो दिन से जलस्तर सामान्य है। बृहस्पतिवार, शुक्रवार दोनों दिन जलस्तर 2.25 फुट मापा गया। सुपरवाइजर रमेश सिंह ने बताया कि झील के जलस्तर में लगातार सुधार हो रहा है। इस वर्ष जलस्तर बीते वर्ष से काफी अच्छा है। झील के जलस्रोत खुल चुके हैं। इससे कहा जा सकता है कि जल्द ही जलस्तर माइनस से ऊपर चला जाएगा। पेयजल वितरण में कटौती समेत कई प्रयासों से यह सुधार हुआ है।