फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरी न बनाने वाले कर्मचारियों को नहीं मिलेगा जून का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डेटा डायरी न बनाने वाले अधिकारियों को जून का वेतन नहीं मिलेगा। कमिश्नर राजीव रौतेला ने अधिकारियों को जल्द डायरी बनाने के निर्देश जारी किए हैं। डायरी बना लेने का प्रमाण पत्र कमिश्नर ऑफिस में देने के बाद ही वेतन मिल सकेगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त रौतेला ने पिछले महीने मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को अपने कार्यों से संबंधित डेटा डायरी बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी तमाम अधिकारियों ने डायरी नहीं बनाई है। इसको लेकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि इसका प्रमाण पत्र देने के बाद ही जून का वेतन निकाला जाएगा। डेटा डायरी के आंकड़ों का प्रयोग सरकारी कार्य में किया जाएगा। इससे राजकीय कार्य करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन


कमिश्नर ने पिछले महीने डेटा डायरी बनाने के निर्देश दिए थे
डायरी न बनाने पर चेतावनी जारी की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें