फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक ने किया दोनों अस्पतालों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ. आरके पांडे ने बृहस्पतिवार को बीडी पांडे जिला और महिला अस्पतालों का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उनके सामने आया कि प्रसूताओं के लिए उचित टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उनके साथ दुघर्टनाएं होने की आशंका रहती है। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल की छत पर टॉयलेट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने सीएमओ, पीएमएस, सीएमएस को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

निदेशक ने कहा कि इमरजेंसी में भी अस्पतालों में प्रसूूताओं का ऑपरेशन किया जाए। बिना कारण मरीजों को अस्पताल से बाहर रेफर न किया जाए। इसके बाद भी अगर कोई डॉक्टर मरीजों को बाहर रेफर करेगा तो उसे कारण बताना होगा। उन्होंने कहा कि अगर उपकरणों की जरूरत है तो खरीद लिए जाएं। उन्होंने बच्चों के आईसीयू के शीशे पारदर्शी बनाने को कहा। एक वार्ड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि देहरादून से उपकरण मंगवाकर इसे जल्द सुचारु किया जाए। इसके बाद वह वेलनेस सेंटर में पहुंचे तो यहां अंधेरा छाया हुआ था। उन्होंने वेलनेस सेंटर में रोशनी करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक ने अस्पतालों का निरीक्षण किया
इमरजेंसी में भी प्रसूताओं के ऑपरेशन करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें