गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम सुंदर सिंह ने कहा कि बैजनाथ धाम के आसपास कूड़ा गिराते कोई नजर आया तो उसके खिलाफ पुलिस से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना करने आने वालों से पूजा सामग्री कपड़े की थैली में लाने को कहा है।
एसडीएम ने लोगों से बैजनाथ धाम और मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन कई बार जनता के सहयोग से मंदिर परिसर और गोमती नदी में सफाई अभियान चला चुकी है। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना करने आने वालों से भी पूजा सामग्री कपड़े की थैली में लाले को कहा है। एसडीएम ने थानाध्यक्ष बैजनाथ से मंदिर परिसर में कूड़ा गिराने वालों को के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है। एसडीएम ने एमएमएस सीएचसी बैजनाथ के प्रभारी चिकित्साधिकारी से अस्पताल के कूड़े को अस्पताल परिसर में ही नष्ट करने को कहा है। एसडीएम ने मेडिकल स्टोर के मालिकों से एक्सपाइरी दवाओं को नष्ट करने के लिए दुकान के आसपास एक गड्ढे में नष्ट करने को कहा है।