फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ नौ सरकारी महाविद्यालयों में संचालित प्रोफेशनल कोर्स

विज्ञापन
सोलन कालेज में प्रवक्ताअों के कई पद रिक्त पड़े हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। विद्यार्थियों का रुझान इन दिनों प्रोफेशनल कोर्सों की ओर है लकिन उच्चशिक्षा विभाग विद्यार्थियों के रुझान को देखते हुए भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं कर रहा है। देखने में आया है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय में चल रहे ऑनलाइन प्रवेशों की धीमी गति ने सभी को हैरान किया है लेकिन सरकारी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए कम आवेदन आने के पीछे कारण प्रोफेशनल कोर्सों का न होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

कुविवि से करीब 47 सरकारी डिग्री कॉलेज संबद्ध हैं लेकिन सिर्फ नौ कॉलेजों में ही प्रोफेशनल कोर्स संचालित हैं। साथ ही कुविवि के अल्मोड़ा, नैनीताल, भीमताल परिसरों में प्रोफेशनल कोर्स संचालित हो रहे हैं। विवि में कम प्रवेश आवेदनों का आना किसी को हजम नहीं हो रहा है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से उच्चशिक्षा प्रणाली में सुधार के दावों की पोल खुल जाती है। राज्य में पलायन को लेकर चिंता दिखा रही राज्य सरकार भी सवालों के घेरे में आ रही है, क्योंकि व्यावसायिकता के इस दौर में युवा वर्ग रोजगार की खोज में पारंपरिक पाठ्यक्रमों को छोड़ प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में अधिक रुचि ले रहा है। पहाड़ी इलाकों में खुले डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों के पसंद के विषय न होने के कारण वे पढ़ाई के लिए पलायन कर रहे हैं। राज्य के सरकारी डिग्री कॉलेजों में रोजगारपरक विषय न होने के कारण निजी प्रोफेशनल कॉलेज इसका फायदा उठाकर विद्यार्थियों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


इन कॉलेजों में संचालित हो रहे हैं प्रोफेशनल कोर्स
एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी- 5
एसबीएसपीजी कॉलेज, रुद्रपुर- 5
पीएनजीपीजी कॉलेज, रामनगर- 4
एलएसएम पीजी कॉलेज, पिथौरागढ़-3
एचएनबी डिग्री कॉलेज, खटीमा- 2
महिला डिग्री कॉलेज, हल्द्वानी- 2
राजकीय डिग्री कॉलेज, काशीपुर- 2
राजकीय डिग्री कॉलेज, बागेश्वर- 2
राजकीय डिग्री कॉलेज, बाजपुर- 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें