नैनीताल। युगमंच की ओर से एक जुलाई से 25 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन शारदासंघ में प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम ने बताया कि नाट्य कार्यशाला में बाल व किशोर प्रतिभाओं को नाटक के माध्यम से उनमें छुपी प्रतिभा को उभार कर उनका व्यक्तित्व विकास किया जाएगा। कार्यशाला के दौरान एक नाटक तैयार किया जाएगा जिसका मंचन समापन अवसर पर शैले हॉल में किया जाएगा। कार्यशाला में प्रतिभागियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। नाट्य प्रशिक्षण को सफल बनाने में घनश्याम लाल साह, प्रो. डीएस बिष्ट, चंद्र लाल साह, जितेंद्र बिष्ट, मनोज कुमार, भाष्कर बिष्ट, नवीन बेगाना, अशोक कुमार, अर्जुन आदि सहयोग कर रहे हैं।