नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुए करीब 12 दिनों का समय बीत चुका है लेकिन मंडल के 18 महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए सिर्फ 67 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है।
कुविवि ने इस बार ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। पहाड़ के कॉलेजों में कम आवेदन से हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि इसका मुख्य कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी का न होना है। विद्यार्थियों के पसंद के विषय और रोजगारपरक विषय भी नहीं हैं। साथ ही शिक्षकों का न होना एक गंभीर समस्या है। प्रवेश प्रक्रिया पहली जुलाई तक ही होनी है, लेकिन 12 दिन का समय बीत जाने के बाद भी विश्वविद्यालय कुल 7469 आवेदन आए हैं, जिनमें 5273 विद्यार्थियों ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। पिछले सत्र में विवि में नए पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या करीब 45 हजार थी।
कुमाऊं विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया
इंटरनेट कनेक्टिविटी न मिलने से प्रवेशार्थी परेशान
शिक्षकों के न होने से भी नहीं है रुचि कम
सबसे कम सबसे ज्यादा आवेदन
सबसे अधिक 1338 आवेदन एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी और एसवी पीजी कॉलेज लोहाघाट में 145 प्रवेश हुए हैं
कहां, कितने आवेदन
मानिला 3, जैंती 6, चौखुटिया 2, स्याल्दे 5, नारायणनगर 6, गंगोलीहाट 6, कपकोट 5, गुुरुड़ाबांज 6, कोटाबाग- 1, कांडा 2, भिकियासैंण 1, बनबसा 4, दुगनाकुरी 1, गणाईगंगोली 1, लमगड़ा 3, मालधनचौड़ 2, पतलोट 1, गरुड़ 6