फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में लगाएं अधिकारियों की ड्यूटी: कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। चारधाम परियोजना रूट और आपदा के मद्देनजर आयुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम पिथौरागढ़, चंपावत को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। कमिश्नर रौतेला ने कहा कि आपदा, यात्रा को लेकर कंट्रोल रूम बनाकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि 24 घंटे कंट्रोल रूम सुचारु रहे। पिथौरागढ़, चंपावत में चारधाम परियोजना सड़क लगभग 150 किमी पड़ती है। इसलिए यात्रा सड़कों की मरम्मत कर गड्ढा मुक्त किया जाए। साथ ही जहां-जहां सड़क कार्य चल रहा है उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन

आयुक्त रौतेला ने निर्देश दिए कि वर्षाकाल शुरू हो चुका है, इसलिए भूधंसाव, मलबे से बंद होने वाली संवेदनशील सड़कों को चिह्नित किया जाए। साथ ही जेसीबी तैनात कर दी जाए ताकि सड़कों को जल्द से जल्द खोलकर यातायात सुचारु किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान संवेदनशील सड़कों के साथ ही वाहनों के लिए पार्किंग स्थान भी चिह्नित किए जाएं। ताकि सड़क बंद होने पर सड़क के दोनों ओर वाहनों को पार्क किया जा सके। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर जलपान की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर आयुक्त संजय खेतवाल, एसई लोनिवि डीएस नबियाल, राष्ट्रीय राजमार्ग के मनोहर धर्मशक्तू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें