फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में रिट दायर करेंगे शुगर मिल श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। चीनी मिल श्रमिकों की बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश की शर्तों को मानने से इनकार किया है। उन्होेंने इसके विरोध में हाईकोर्ट में रिट दायर करने का निर्णय लिया गया। सोमवार को श्रमिकों की ओर रिट दायर की जाएगी।
विज्ञापन


पांच माह का वेतन नहीं मिलने से परेशान चीनी मिल श्रमिक राजेंद्र की 29 मई, हीरालाल की 31 मई और कुलदीप सिंह की 5 जून को मौत हो गई। इस पर श्रमिकों को शासन से जनवरी की वेतन दिया गया, लेकिन फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई का वेतन नहीं मिला।

इसके अलावा कर्मचारियों के अन्य देय भी अवशेष है। वेतन नहीं मिलने से तंगी के कारण मिल कर्मचारी टीकाराम और संतोष वाल्मीकि अपने बीमार परिजनों का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। 12 जून को शासन ने प्रदेश की बाजपुर, नादेही, किच्छा और डोईवाला चीनी मिलों के कार्मिकों को वेतन और अन्य कुछ देयकों का 13 शर्तों के आधार पर आकस्मिकता निधि से बीस करोड़ रुपये ऋण के रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, इसमें शर्तों के आधार पर वेतन और अन्य देय देने के विरोध में श्रमिकों ने 14 जून को हड़ताल कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। शुक्रवार को मिल परिसर में श्रमिकों की विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों और मजदूरों ने एकजुट होकर बैठक की और शासन की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


सहमति के आधार पर हाईकोर्ट में रिट दायर करने का निर्णय भी लिया गया। सोमवार को श्रमिक नेता हाईकोर्ट में रिट दायर करेंगे। इस दौरान कश्मीर सिंह, वासवानंद जोशी, विशेष शर्मा, गुरमीत सिंह सीटू, अकबर अली, आरबी पाठक, रामौतार, कपिल, धीरज, अनिल, अभय, गेंदराज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें