लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता विकासपुरी दो में एक व्यक्ति पर इंडिया मार्का हैंडपंप पर कब्जा कर लिया। परेशान ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जल संस्थान कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि इंडिया मार्का हैंडपंप में उनसे कब्जा कर सबमर्सिबल पंप लगाकर अपने खेत की सिंचाई शुरू कर दी है। कहा कि जब वह विरोध करते हैं तो वह धमकी देता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में ग्रामीण पेयजल संकट से परेशान है। ज्ञापन देने वालों में प्रकाशराम, कमला देवी, प्रेमा देवी, दीपा देवी, आनंदराम, त्रिलोक सिंह खाती, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
इसके बाद मौके पर पहुंचे जलसंस्थान के अवर अभियंता खगेंद्र जोशी ने ग्रामीण को सख्त हिदायत देते हुए हैंडपंप को सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यदि ऐसा नहीं किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।