रामनगर (नैनीताल)। एमटीवी पर प्रसारित होने वाले रियेलिटी शो स्पिलिट्सविला-11 की शूटिंग के लिए अभिनेत्री सनी लियोनी और अभिनेता रणविजय अपनी 150 सदस्यीय टीम के साथ रामनगर पहुंच चुके हैं। शूटिंग के लिए छोई स्थित रिसार्ट द बैनियन ट्री तैयार हो चुका है। मंगलवार को रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के अतंर्गत कोसी नदी में स्पिलिट्सविला का प्रोफाइल शूट किया गया।
इस प्रोग्राम मेें स्पिलिट्सविला सीजन 10 विजेता बसीर अहमद और उपविजेता दिव्या अग्रवाल भी पहुंचे हैं। सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक रिसार्ट के चारो ओर घूम रहे हैं, परंतु सिक्योरिटी के चलते उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। सनी लियोनी रिवर व्यू कॉटेज से केवल शूटिंग के लिए बाहर निकल रही हैं। उनके साथ उनके चार माह के दो जुड़वा बेटे भी आए हैं। कॉटेज में आठ ठन के एसी भी लगाए गए हैं। बच्चों की देखरेख के लिए एक महिला और एक पुरुष भी आया है। बच्चों का कोई भी खाना होटल से नहीं लिया जा रहा है, वे सारा सामान अपने साथ लाए हैं। बच्चों के लिए कॉटेज में दो फ्रिज हैं जिसमें बच्चों का खाना रखा जा रहा है। इन दिनों पूरा होटल एमटीवी ने शूटिंग के लिए लिया हुआ है। इसके चलते किसी के लिए भी होटल में प्रवेश निषेध है। रिसार्ट में रणविजय के लिए पिलखन नाम के कॉटेज में रहने की व्यवस्था की गई है। यह कार्यक्रम इतना गोपनीय है कि प्रतियोगियों के कमरोें से टीवी, फ्रिज, इंटरकॉम, चाय बनाने का सामान तक हटा दिया गया है। कमरों में सिर्फ बेड ही सोने के लिए है। यह शूटिंग चार जुुलाई तक चलेगी।
स्पिलिट्सविला-11 की शूटिंग आज से शुरू
ढिकुली कोसी नदी के किनारे प्रोफाइल शूट किया