गरुड़ (बागेश्वर)। गोलू मार्केट स्थित ऊर्जा निगम का ट्रांसफार्मर की लाइन सुधारते समय केबल जल गई। इससे गोलू मार्केट के एक हिस्से में दिन से बिजली गुल है। ऊर्जा निगम के जेई आरएस बोरा ने बताया कि लाइन ठीक करने के दौरान गोलू मार्केट में 100 केवी के बिजली के ट्रांसफार्मर की एकाएक केबल जल गई। इससे गोलू मार्केट के एक हिस्से में बिजली दिन से गुल है। इस कारण 200 से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। जेई ने बताया कि केबल अल्मोड़ा से मंगाई गई है। केबल आते ही बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
वहीं तहसील क्षेत्र में दिन में चार घंटे बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। इससे स्थानीय बाजारों में चहल-पहल नहीं रही। उधर लाहुरघाटी के खारी, सुराग में दो दिन से बिजली गुल है। तहसील क्षेत्र में दिन में भीषण गर्मी थी। लोगों का गर्मी से पसीना छूट गया। बाजार में चहल-पहल नहीं दिखी। ग्रामीण क्षेत्र के लघु उद्योग ठप हो गए। गर्मी से बचने लोग घरों से बाहर नहीं निकले। उधर लाहुर घाटी के खारी, सिमगढ़ी में दो दिन से बिजली गुल है। जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार ने बताया कि लाहुर घाटी के खारी, सुराग में दो दिन पूर्व तूफान आने से बिजली गुल हो गई थी। प्रधान ने बताया कि ऊर्जा निगम के अभियंताओं को बताया गया था। विद्युत कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त नहीं की है। सोमवार को चार घंटे बिजली गुल रहने से ग्रामीण, नगरी क्षेत्र में लघु उद्योग ठप रहे है। उद्योग बंद रहने से उद्यमियों को नुकसान उठाना पड़ा। ऊर्जा निगम के जेई आरएस बोरा ने बताया कि ग्रिड से बिजली की सप्लाई न आने से दिन में चार घंटे बिजली गुल रही। शाम के चार बजे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हुई।
भीषण गर्मी के बीच गरुड़ में चार घंटे बिजली गुल
लाहुरघाटी के खारी, सुराग में दो दिन से बिजली गुल