फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुची गणित की जीव विज्ञान पढ़ना मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। परमानंद पांडे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में गणित विषय न होने से इसमें रुचि रखने वाली छात्राएं जीवविज्ञान पढ़ने को मजबूर हैं। विकासखंड मुख्यालय के परमानंद पांडे जीजीआईसी का उच्चीकरण 15 साल पहले हुआ था। तब से विद्यालयी शिक्षा विभाग ने कॉलेज में गणित की कक्षाएं संचालित करने की अनुमति नहीं दी है, जबकि इंटरमीडिएट में साइंस के अन्य सभी विषय स्वीकृत हैं। दर्शानी गांव निवासी अभिभावक हरीश चंद्र पांडे ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय विधायक चंदन दास से कॉलेज में गणित विषय की कक्षाएं संचालित कराने की मांग की लेकिन विधायक ने छात्राओं, अभिभावकों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं डीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने बताया कि कॉलेज में गणित की स्वीकृति दिलाने के संबंध में शासन को पुन: लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें