फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्जिया मंदिर प्रकरण में चर्चित एसआई गगनदीप अवकाश के बाद पहुंचे डयूटी पर

विज्ञापन
एसआई गगनदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया मंदिर के बाहर मुस्लिम युवक को भीड़ से बचाने के बाद चर्चा में आए रामनगर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर गगनदीप ने रविवार को ड्यूटी ज्वाइन कर ली। वह चार दिन की छुट्टी पर चले गए थे। बखेड़े के तुरंत बाद उनकी छुट्टी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं।
विज्ञापन

कोतवाली में रात्रि अधिकारी का जिम्मा संभाल रहे गगनदीप ने अमर उजाला को बताया कि गर्जिया मंदिर प्रकरण के बाद छुट्टी पर जाना और लोगों का अफवाहें उड़ाना गलत है। उनका चार दिन का अवकाश पहले से स्वीकृत था। वह अमेरिका से आई बहन और परिजनों से मिलने अपने घर जसपुर गए थे। उन्हें धमकी मिलना, जबरन छुट्टी पर भेजने की बात भी अफवाह है। उन्होंने कहा कि गर्जिया मंदिर के पास जो हुआ उसे निपटाना उनका कर्तव्य था। उन्होंने अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया है। यदि उनकी जगह दूसरा कोई होता तो वह भी यही करता। गगनदीप ने यह भी कहा कि वह अफवाहों से आहत हैं।
विज्ञापन


कहा, अफवाहों से आहत हूं, मैंने अपनी ड्यूटी निभाई, दूसरा होता तो वह भी यही करता
गर्जिया मंदिर में मुस्लिम युवक को भीड़ से बचाने पर चर्चा में आए थे गगनदीप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें