फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ का फाइनल आज, 42 के बीच होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गवर्नर्स गोल्फ कप के दूसरे मैदान में उतरे 67 खिलाड़ियों में से 25 बाहर हो गए जबकि 42 का फाइनल के लिए चयन कर लिया गया। फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। स्ट्रोक प्ले के आधार पर विजेता खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। विजेताओं को राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन


राजभवन गोल्फ कोर्स में चल रहे गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरे दिन खेले 67 गोल्फर में से कट ऑफ लिस्ट में 42 ने स्थान बनाया। इस वर्ष कुल 108 गोल्फर्स ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया जबकि पिछले वर्ष 102 खिलाड़ी खेले थे। इस बार सुपर वेटर्न वर्ग में छह, वेटर्न वर्ग में 14, जनरल वर्ग में 61, महिला वर्ग में आठ जबकि अंडर 18 में 19 गोल्फरों ने प्रतिभाग किया है। राज्यपाल ने मैदान में जाकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन



फाइनल में आज भिड़ेंगे 42 खिलाड़ी
गवर्नर्स गोल्फ कप: दूसरे दिन 67 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 25 बाहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें