फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री आर्य ने बांटे दिव्यांगों को 623 कृत्रिम अंग और उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कैलीपर, दांतो के सेट, चश्मे, कान मशीन सहित 676 उपकरण निशुल्क वितरित किए।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ मंत्री और हरमिंदर सिंह लाडी ने किया। इस दौरान आश्रम पद्घति विद्यालय गूलरभोज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आर्य ने 133 कृत्रिम अंग, 98 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, 36 व्हील चेयर, 110 बैसाखी, 108 चलने की छड़ी, दो रोटेटर, एक वाकर, तीन मिक्सड किट , 62 सुनने की मशीन, 43 कैलीपर, 14 चश्मे, 66 दांतों के सेट निशुल्क वितरित किए।


19 लोगों को भूमिधरी के प्रमाण पत्र दिए
बाजपुर। मंत्री ने वर्ग एक ख, वर्ग तीन, वर्ग चार भूमि के 19 लोगों को संक्रमणीय भूमिधरी अधिकार प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर में दलवीर सिंह, बलविंदर सिंह, बलवंत कौर, हरवेल सिंह, जरनैल सिंह, फत्ता सिंह, बलवीर सिंह, ओमप्रकाश, गुरमेल सिंह, पहलवान सिंह, बिशनदत्त जोशी, गुरदेव सिंह, उमेश चंद्र, अमृतलाल, जीत सिंह, जसवंत सिंह, अमरीक सिंह, जमालुद्दीन, ताबे हसन को भूमिधरी अधिकार पत्रावली दी गई।
विज्ञापन


शिविर में वृद्धावस्था पेंशन के 35, दिव्यांगता के 18, किसान पेंशन के तीन, जन्म से दिव्यांग पेंशन के चार, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के 10 पेंशन फार्म, दिव्यांगो को परिवहन लाभ योजना में 10 परिवहन पास बनाकर वितरित किए गए।

इस दौरान विधवा पेंशन के 31 तथा परित्यक्ता पेंशन के 18 फार्म भरे गए। आठ दिव्यांगता प्रमाणपत्र, 10 बीपीएल, 16 परिवार रजिस्टर की नकल दी गई। मौके पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीएमओ डा. शैलजा भट्ट, विकास गुप्ता, डीके जोशी, गोपाल कृष्ण, परवेज, राम किशन, सत्यवान गर्ग, विमल शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें