रामनगर मे सीतावनी मार्ग पर टस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। शुक्रवार शाम एक डेढ़ दांत वाले टस्कर (हाथी) ने रामनगर वन प्रभाग के ग्राम टेड़ा में सीतावनी मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर करीब आधा घंटे तक वाहन खड़े रहे।
बांगलझाला के पास एक टस्कर अपनी मस्ती में जंगल से सड़क पर आ गया और आने जाने वालों का रास्ता रोक दिया। काफी शोरशराबा करने के बाद ही वह वापस जंगल में गया। इन तस्वीरों को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने अपने कैमरे में कैद किया।