राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते।
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। 16वें गवर्नर्स गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल डॉ. केके पाल ने शुक्रवार को टी ऑफ शॉट लगाकर शुभारंभ किया। पहले दिन खेल के मैदान में उतरे 40 खिलाड़ियों ने आकर्षक शॉट लगाकर दर्शक और साथी खिलाड़ियों का दिल जीत लिया।
शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे राज्यपाल गोल्फ मैदान में पहुंचे। उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद खेल शुरू हुआ। किसी ने सटीक शॉट मारा तो किसी की बॉल जंगल में जा गिरी। गोल्फरों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पहले दिन 40 खिलाड़ियों ने शॉट लगाए।
इस दौरान राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन, आईजी पूरण सिंह रावत, उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी निदेशक एएस नयाल, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, राज्यपाल के विधि सलाहकार आरसी खुल्बे, राज्यपाल के एडीसी डॉ. असीम श्रीवास्तव, एडीसी मेजर अनुज राठौर, गोल्फ कैप्टन कर्नल (रिटायर्ड) हरीश साह आदि रहे।
- 16वां गवर्नर्स गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल ने शुभारंभ किया